top of page

किन राशि वालों को कौनसा करियर विकल्प सबसे ज्यादा फलदायी सिद्ध होता है ?

ये तो हम सभी जानते हैं की हमारे सौर मंडल में कुल 12 राशियां होती हैं तथा 9 ग्रह होते हैं तथा प्रत्येक ग्रह की 1 अथवा 2 राशियां होती हैं | सूर्य तथा चंद्र की केवल 1-1 राशि होती है तथा बाकी सारे ग्रहो की 2-2 राशियां होती हैं | मैं आपको सभी ग्रहो की राशियां एक बार बता देता हूँ - सूर्य की राशि होती है सिंह, चंद्र की राशि होती है कर्क, मंगल की राशियां होती हैं मेष तथा वृश्चिक, बुध की राशियां होती हैं मिथुन तथा कन्या, बृहस्पति की राशियां होती हैं धनु तथा मीन, शुक्र की राशियां होती हैं वृषभ तथा तुला, तथा शनि की राशियां होती हैं मकर तथा कुम्भ, इस प्रकार 12 राशियां 9 ग्रहो का प्रतिनिधित्व करती हैं |

चलिए शुरुआत करते हैं सिंह राशि से, चूँकि सिंह राशि, सूर्य, या यूं कहें की हमारे सौर मंडल के सबसे प्रमुख ग्रह की है इसलिए ये राशि भी सबसे प्रमुख राशि होती है | सिंह राशि वालो को ऐसा करियर चुनना चाहिए जिसमे नेतृत्व की प्रमुख रूप से आवश्यकता हो जैसे की कोच, ट्रेनर, आदि, प्रशासनिक सेवाएं,राजनीति, प्रबंधन, कानून, प्रॉपर्टी, तथा फैशन डिजाइनिंग सर्वश्रेष्ठ करियर विकल्प हैं | ये अपना बिज़नेस करें तो वो भी बहुत फलदायक सिद्ध होगा |

अब बात करते हैं कर्क राशि वालो की, चूँकि कर्क राशि,चंद्र ग्रह की है इसलिए ये राशि भी प्रमुख राशि होती है | कर्क राशि वाले काफी भावुक स्वाभाव के होते हैं तथा अच्छे टीम मेंबर साबित होते हैं, अपने आसपास खुशनुमा वातावरण बनाये रखना इन्हें अच्छे से आता है, इनके लिए शिक्षण, फोटोग्राफी, साइकोलॉजी, प्रशासनिक सेवाएं, HR, NGO से सम्बंधित कार्य, स्वास्थय सम्बंधित, तथा पर्यावरण सम्बंधित कार्य सर्वश्रेष्ठ करियर विकल्प हैं |

अब बात करते हैं मेष तथा वृश्चिक राशि वालो की, चूँकि दोनों ही राशियां मंगल ग्रह की है इसलिए इनके करियर विकल्प भी लगभग एक जैसे ही होते हैं | मेष अथवा वृश्चिक राशि वाले काफी उग्र स्वाभाव के तथा बहादुर होते हैं, अपने आसपास उत्साह से भरा वातावरण बनाये रखना इन्हें अच्छे से आता है, इनके लिए सेना, पुलिस, राजनीति, अधिवक्ता, वैज्ञानिक, जासूस, चिकित्सक अथवा शल्यचिकित्सक, खेलकूद, तथा विज्ञापन अभिकरण सर्वश्रेष्ठ करियर विकल्प हैं |

अब बात करते हैं मिथुन तथा कन्या राशि वालों की, चूँकि दोनों ही राशियां बुध ग्रह की हैं, इसलिए इनके करियर विकल्प भी लगभग एक जैसे ही होते हैं | मिथुन अथवा कन्या राशि वाले हमेशा व्यस्त रहना पसंद करते हैं यदि उन्हें खाली बैठा दिया जाये तो ये बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं, ये लोग अपनी मृदु वाणी तथा सूझबूझ भरी बातों से दूसरो को शीघ्र ही प्रभावित कर लेते हैं इसलिए इनके लिए पत्रकारिता, लेखन, सम्पादन, साहित्य, शोध, मनोरंजन अथवा यात्रा से जड़े कार्य, अभियान्त्रिकी, प्रबन्धन, लेखा जोखा, ज्योतिष तथा मनोवैज्ञानिक कार्य सर्वश्रेष्ठ करियर विकल्प हैं | ये अपना व्यवसाय करें तो वो भी बहुत फलदायक सिद्ध होगा |

अब बात करते हैं वृषभ तथा तुला राशि वालों की, चूँकि दोनों ही राशियां शुक्र ग्रह की हैं, इसलिए इनके करियर विकल्प भी लगभग एक जैसे ही होते हैं | वृषभ अथवा तुला राशि वाले हस्तकला में निपुण होने के साथ-साथ काफी रचनात्मक भी होते हैं, तथा ये हर बात को नाप तोलकर ही बोलते हैं, इनका स्वाभाव शांत तथा शालीन होता है इसलिए इनके लिए शिक्षण, प्रशिक्षण, प्रशासनिक सेवाएं, विपणन, लेखन, रसोइया, कलाकार, खेतीबाड़ी, जौहरी तथा सौंदर्य प्रसाधनों से सम्बंधित कार्य, मीडिया तथा चलचित्र से सम्बंधित कार्य सर्वश्रेष्ठ करियर विकल्प हैं | ये अपना व्यवसाय करें तो वो भी बहुत फलदायक सिद्ध होगा |

अब बात करते हैं धनु तथा मीन राशि वालों की, चूँकि दोनों ही राशियां बृहस्पति ग्रह की हैं, इसलिए इनके करियर विकल्प भी लगभग एक जैसे ही होते हैं | धनु अथवा मीन राशि वाले ऊर्जा के भंडार होते हैं, धार्मिक दृष्टिकोण वाले होते हैं, इन्हें कलात्मक कार्य पसंद हैं, इनकी निर्णय लेने की शक्ति काफी प्रबल होती है इसलिए इनके लिए शिक्षण, लेखन, सम्पादन, कलात्मक कार्य, आध्यात्मिक गुरु, ऐसे कार्य जहाँ अलग-अलग जगह घूमने की आवश्यकता हो, शोध, वित्त, तथा ज्योतिषी सर्वश्रेष्ठ करियर विकल्प हैं |

अब बात करते हैं मकर तथा कुम्भ राशि वालों की, चूँकि दोनों ही राशियां शनि ग्रह की हैं, इसलिए इनके करियर विकल्प भी लगभग एक जैसे ही होते हैं | मकर अथवा कुम्भ राशि वाले महत्वाकांक्षी तथा दृढ इच्छाशक्ति वाले होते हैं इसलिए इन्हें अपने जीवन में करियर तथा सफलता की भूख होती है, इनके लिए तकनीकी कार्य, सूचना प्रौद्योगिकी, यंत्र उपकरण, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, साहूकारी, राजनीति, ज्योतिषी, तथा रसायन सम्बंधित कार्य सर्वश्रेष्ठ करियर विकल्प हैं |

प्रिय पाठको, मेरे पोस्ट पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद | यदि आपको मेरे लेख पसंद आ रहे हैं तो कृपया Like (♡) करके तथा ज्यादा से ज्यादा Share करके मेरा उत्साह वर्धन कीजियेगा जिससे कि मैं भविष्य में आपके साथ और अधिक ज्योतिष सम्बंधित जानकारी साझा कर सकूँ |


2 Comments


Deepika Saxena
Deepika Saxena
Jul 24, 2020

too good

Like

Sunita Singh
Sunita Singh
Jul 11, 2020

Awesome Information shared Astro Guru Ji

Like
Post: Blog2_Post
bottom of page