top of page

नवरात्रि: अपनी राशि के अनुसार अर्पित करें माँ दुर्गा को यह फूल, जीवन के लिए होगा शुभ

Updated: Jul 4, 2020

नवरात्रि की आपको तथा आपके परिवार को बहुत बहुत शुभकामनायें | माँ दुर्गा आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें |



वैसे तो कमल, गुडहल, गुलाब, हारसिंगार एवं कनेर प्रजातियों के सभी पुष्प मां दुर्गा की आराधना के लिए शुभ माने गए हैं। किन्तु प्रत्येक राशि के हिसाब से अलग अलग पुष्प अर्पित करने से माँ दुर्गा तथा उनके विभिन्न ९ स्वरूपों को प्रसन्न किया जा सकता है। आइए पता करते हैं आपकी राशि अनुसार कौन सा फूल आपके लिए अति शुभ है ...

मेष राशि - मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं तथा उनका रंग लाल है | लाल गुलाब, गुड़हल, लाल कनेर, कमल अथवा कोई भी लाल पुष्प हों उसे अर्पित करने से माँ दुर्गा अत्यधिक प्रसन्न होकर आपकी कुंडली में मंगल देव जनित दोषों के कुप्रभाव को ख़त्म करती हैं। वृषभ राशि - वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं तथा उनका रंग सफ़ेद है | श्वेत कमल, श्वेत कनेर, सदाबहार, गुडहल, हारसिंगार, बेला आदि जितने भी श्वेत प्रजाति के पुष्प हैं उसे अर्पित करने से माँ दुर्गा अत्यधिक प्रसन्न होकर आपकी कुंडली में शुक्र देव की शुभता बढ़ाएंगी।


मिथुन राशि - मिथुन राशि के स्वामी बुद्ध देव हैं तथा उनका रंग हरा है | कनेर, द्रोणपुष्पी, गुडहल, गेंदा अथवा केवड़ा पुष्प अर्पित करने से माँ दुर्गा अत्यधिक प्रसन्न होकर आपकी कुंडली में बुद्ध देव की शुभता बढ़ाएंगी और आपको बुध देव की कृपा भी प्राप्त होगी। कर्क राशि - कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं तथा उनका रंग भी सफ़ेद है | श्वेत कमल, चमेली,,श्वेत कनेर, रातरानी, गेंदा, गुडहल, हारसिंगार, अथवा सदाबहार पुष्प अर्पित करने से माँ दुर्गा अत्यधिक प्रसन्न होकर आपकी कुंडली में चंद्र देव की शुभता बढ़ाएंगी तथा चन्द्र देव जनित दोषों से मुक्त करेंगी ।

सिंह राशि - सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं तथा उनका रंग सुनहरा पीला है | माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कोई भी सफ़ेद अथवा पीले पुष्प यथा सूरजमुखी, कनेर, कमल, गुड़हल, गुलाब, इत्यादि से माँ दुर्गा की पूजा करके सूर्य देव की कृपा पायी जा सकती हैं। कन्या राशि - कन्या राशि के भी स्वामी बुद्ध देव हैं तथा उनका रंग हरा है | कनेर, द्रोणपुष्पी, गुडहल, गेंदा अथवा केवड़ा पुष्प अर्पित करने से माँ दुर्गा अत्यधिक प्रसन्न होकर आपकी कुंडली में बुद्ध देव की शुभता बढ़ाएंगी और आपको बुध देव की कृपा भी प्राप्त होगी।


तुला राशि - तुला राशि के स्वामी भी शुक्र देव हैं तथा उनका रंग सफ़ेद है | श्वेत कमल, श्वेत कनेर, सदाबहार, गुडहल, हारसिंगार, बेला आदि जितने भी श्वेत प्रजाति के पुष्प हैं उसे अर्पित करने से माँ दुर्गा अत्यधिक प्रसन्न होकर आपकी कुंडली में शुक्र देव की शुभता बढ़ाएंगी। वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल देव हैं तथा उनका रंग लाल है | लाल गुलाब, गुड़हल, लाल कनेर, कमल अथवा कोई भी लाल पुष्प हों उसे अर्पित करने से माँ दुर्गा अत्यधिक प्रसन्न होकर आपकी कुंडली में मंगल देव जनित दोषों के कुप्रभाव को ख़त्म करती हैं।


धनु राशि - धनु राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं तथा उनका रंग पीला है | पीले रंग के किसी भी पुष्प यथा गेंदा, कमल, कनेर, सूरजमुखी, गुड़हल, केवडा, गुलाब, इत्यादि की सभी प्रजातियां के पुष्पों से माँ दुर्गा अत्यधिक प्रसन्न होकर आपकी कुंडली में बृहस्पति देव जनित दोषों के कुप्रभाव को ख़त्म करती हैं तथा बृहस्पति देव की शुभता बढाती हैं | मकर राशि - मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं तथा उनका रंग कला तथा नीला है | नीले पुष्प यथा कौमुदी, आक, अपराजिता, गुड़हल, गेंदा, कमल, इत्यादि अर्पित करने से माँ दुर्गा अत्यधिक प्रसन्न होकर आपकी कुंडली में शनि देव जनित दोषों के कुप्रभाव को ख़त्म करती हैं।


कुंभ राशि - कुम्भ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं तथा उनका रंग कला तथा नीला है | नीले पुष्प यथा कौमुदी, आक, अपराजिता, गुड़हल, गेंदा, कमल, इत्यादि अर्पित करने से माँ दुर्गा अत्यधिक प्रसन्न होकर आपकी कुंडली में शनि देव जनित दोषों के कुप्रभाव को ख़त्म करती हैं। मीन राशि - मीन राशि के स्वामी भी बृहस्पति देव हैं तथा उनका रंग पीला है | पीले रंग के किसी भी पुष्प यथा गेंदा, कमल, कनेर, सूरजमुखी, गुड़हल, केवडा, गुलाब, इत्यादि की सभी प्रजातियां के पुष्पों से माँ दुर्गा अत्यधिक प्रसन्न होकर आपकी कुंडली में बृहस्पति देव जनित दोषों के कुप्रभाव को ख़त्म करती हैं तथा बृहस्पति देव की शुभता बढाती हैं |


प्रिय पाठको, मेरे पोस्ट पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद | यदि आपको मेरे लेख पसंद आ रहे हैं तो कृपया Like (♡) करके तथा ज्यादा से ज्यादा Share करके मेरा उत्साह वर्धन कीजियेगा जिससे कि मैं भविष्य में आपके साथ और अधिक ज्योतिष सम्बंधित जानकारी साझा कर सकूँ |




1 Comment


shagun.sgupta
Mar 26, 2020

I am grateful n thankful to guru g...for there guidance ...they were really helpful in much needed times...there advice suites me n help me to grow n build my business n relations....thanks guru g

Like
Post: Blog2_Post
bottom of page